1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. nitish kumar oath rajya sabha bihar cm race

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, बिहार सीएम पर सस्पेंस

nitish kumar rajyasabha
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पहली बार राज्यसभा सांसद बन गए। उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ दिलाई। हालांकि नीतीश के बाद बिहार का मुख्‍यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। ALSO READ: हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत
 
सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
 
नीतीश कुमार 16 मार्च को बिहार से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। 30 मार्च को उन्होंने बिहार विधान परिषद के MLC पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि वे 13 अप्रैल को मुख्‍यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि नियमों के मुताबिक वे 6 माह तक मुख्‍यमंत्री बने रह सकते हैं। 
 
नीतीश के बाद बिहार की कमान कौन संभालेगा इस पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि उनके बाद राज्य का अगला मुख्‍यमंत्री भाजपा से ही होगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। नीतीश भी कई बार सम्राट के नाम पर संकेत दे चुके हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: पहली बार राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, उपराष्‍ट्रपति ने दिलाई शपथ