1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. harivansh narayan singh renominated rajya sabha president murmu
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 (12:15 IST)

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

harivansh
राज्यसभा के  पूर्व  उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बन गए हैं। इस बार जब उन्हें जदयू ने उच्च सदन नहीं भेजा तो राष्‍ट्रपति द्रौपद मुर्मू ने मनोनित कर दिया।
 
गृह मंत्रालय की ओर से प्रकाशित गजट के अनुसार, एक सांसद का कार्यकाल खत्म‍ होने से खाली हुई सीट पर राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें मनोनीत किया है। उनका यह कार्यकाल 2032 तक चलेगा।
 
राज्यसभा सांसद के रूप में हरिवंश का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था। वे आज ही नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले सकते हैं। 
 
जदयू ने अप्रैल 2014 में पहली बार उन्हें बिहार से राज्यसभा में भेजा था। वे 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। इससे बाद वे 14 सितंबर 2020 को दूसरी बार राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Weather Update : नहीं थम रहा बारिश का दौर, कई राज्‍यों में अलर्ट, जानें देशभर का मौसम