• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NDRF twitter account hack
Written By
Last Modified: रविवार, 23 जनवरी 2022 (10:55 IST)

हैक हुआ NRDF का ट्विटर हैंडल

हैक हुआ NRDF का ट्विटर हैंडल - NDRF twitter account hack
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NRDF) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार देर रात संभावित हैकिंग हमले का शिकार बना। 
 
बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं और हैंडल को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।
 
एनडीआरएफ के ट्विटर हैंडल से कुछ संदेश पोस्ट किए गए थे और उसमें पहले से ही जारी संदेश दिख नहीं रखे थे, लेकिन आधिकारिक ‘डिस्प्ले’ तस्वीर और संघीय बल संबंधी जानकारी दिखाई दे रही थी।
 
प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए एक संघीय आकस्मिक बल के रूप में एनडीआरएफ का 2006 में गठन किया गया था और उसने 19 जनवरी को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया था।