अब तक 6 करोड़ से ज्यादा ITR Return दाखिल, अगर चूके तारीख तो लगेगा इतना जुर्माना
Income Tax Returns Filing : आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 6 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। बिना जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। आयकर विभाग ने कहा, करदाताओं और कर पेशेवरों को धन्यवाद, जिन्होंने हमें अब तक 6 करोड़ आयकर रिटर्न (ITR) तक पहुंचने में मदद की है और यह संख्या अभी भी जारी है। विभाग ने उन करदाताओं से भी जल्द से जल्द दाखिल करने का आग्रह किया है जिन्होंने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है।
बिना जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। आयकर विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, करदाताओं और कर पेशेवरों को धन्यवाद, जिन्होंने हमें अब तक 6 करोड़ आयकर रिटर्न (ITR) तक पहुंचने में मदद की है और यह संख्या अभी भी जारी है।
पोस्ट में कहा गया कि आईटीआर फाइलिंग, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए करदाताओं की सहायता के लिए हेल्पडेस्क चौबीसों घंटे काम कर रहा है और विभाग अन्य माध्यम से भी सहायता प्रदान कर रहा है। विभाग ने उन करदाताओं से भी जल्द से जल्द आईटीआर दाखिल करने का आग्रह किया है जिन्होंने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है, ताकि आखिरी समय की भीड़ से बचा जा सके।
अगर आपने भी अभी तक ITR फाइल नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना ITR फाइल कर दें वरना आपको Belated Return भरना होगा। इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है, लेकिन जितनी जल्दी फाइल करेंगे, उतना ही बेहतर रहेगा।
Edited By : Chetan Gour