सम्बंधित जानकारी
- हनुमान जयंती पर जुलूस को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्ती
- बंगाल से बिहार तक हिंसा पर भारी तुष्टिकरण बनाम ध्रुवीकरण की सियासत
- अयोध्या के संत की राहुल गांधी को पेशकश, कहा- चाहे तो हनुमानगढ़ी मंदिर में रहें, जानिए क्यों खास है यह स्थान
- मध्यप्रदेश में चुनावी साल में नाम बदलने की सियासत, शिवराज के गृह नगर नसरूल्लागंज का नाम बदला
- बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, हुगली में दो गुटों में पथराव और आगजनी, BJP ने निकाली थी शोभायात्रा
हनुमान जयंती पर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, राज्यों को दिए निर्देश
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती के मद्दनेजर राज्यों को एडवाइजरी जारी की। सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने और समाज में साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने का बुधवार को निर्देश दिया गया है। इस साल हनुमान जयंती छह अप्रैल को मनाई जाएगी।
गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि राज्य / केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारक पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह रामनवमी के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह परामर्श जारी किया हैं।The MHA has issued an advisory to all states in preparation for Hanuman Jayanti. The governments are encouraged to ensure the maintenance of law and order, peaceful observance of the festival, and monitoring of any factors that could disturb communal harmony in society.
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) April 5, 2023
