• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. JP Nadda appointed Leader of the House in Rajya Sabha
Last Modified: नई दिल्‍ली , सोमवार, 24 जून 2024 (17:37 IST)

जेपी नड्डा होंगे राज्यसभा के नेता, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

JP Nadda
JP Nadda appointed Leader of the House in Rajya Sabha : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्‍हें राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। उच्च सदन में नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोयल ने महाराष्ट्र से जीत दर्ज की है। गोयल ने आज निचले सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उच्च सदन में नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोयल ने महाराष्ट्र से जीत दर्ज की है। गोयल ने आज निचले सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं।

नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। वह स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ ही अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई और सदस्यों को शपथ दिलाई।
कांग्रेस सदस्य के सुरेश, द्रमुक के टीआर बालू और तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय को भी सिंह और कुलस्ते के साथ पीठासीन सभापतियों के पैनल में चुना गया है, लेकिन उन्होंने शपथ नहीं ली। कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में महताब के निर्वाचन पर आपत्ति जताई। नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हैं, उनका जन्म बिहार में हुआ है और वर्तमान में वह गुजरात से राज्यसभा के सदस्य हैं। (एजेंसियां) 
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Passport बनवाना होगा और आसान, पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान