भारत-ब्राजील साझेदारी को नई उड़ान: पीएम मोदी बोले- 20 अरब डॉलर से आगे जाएगा द्विपक्षीय व्यापार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है और दोनों देश अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हैदराबाद हाउस में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा की मौजूदगी में कई अहम MoUs का आदान-प्रदान हुआ। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स और रक्षा सहयोग पर खास जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में भारत और ब्राजील के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम ब्राज़ील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने पर काम कर रहे हैं। हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे एरिया में भी अपने सहयोग को प्रायोरिटी दे रहे हैं। दोनों देशों का मानना है कि टेक्नोलॉजी सबको साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए और शेयर्ड प्रोग्रेस के लिए एक ब्रिज बननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स और रेअर अर्थ में जो समझौता हुआ है, वो रिसाइलेंट सप्लाय चेन के निर्माण में एक बड़ा कदम है। रक्षा के क्षेत्र में भी हमारा सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। ये एक-दूसरे के प्रति भरोसे और रणनीतिक तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है। हम इस साझेदारी को आगे भी और मजबूत करते रहेंगे।PM Shri @narendramodi's remarks during India-Brazil Joint Press Meet in New Delhi. https://t.co/MP9sTdgzHp
— BJP (@BJP4India) February 21, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील एकमत हैं कि आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु हैं। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों का रिफार्म अत्यंत आवश्यक है। हम इस दिशा में भी मिलकर प्रयास करते रहेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

