सम्बंधित जानकारी
- भारत-चीन के बीच शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में सीमा विवाद सुलझाने पर बनी सहमति : विदेश मंत्रालय
- चिदंबरम का सवाल, क्या बलपूर्वक राष्ट्रवाद से दुनिया में कोई विवाद सुलझा है?
- अनंतनाग में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादी हमला
- CBSE की परीक्षा परिणाम योजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, इस तरह जारी होगा रिजल्ट
- इंदिरा गांधी की पोती हूं, जनता के सामने सच्चाई रखती रहूंगी: प्रियंका
असम में पहुंचा पानी, भूटान से अब कोई विवाद नहीं
गुवाहाटी। भूटान से पानी को लेकर विवाद की जानकारियों के बीच अच्छी खबर यह है कि जिस बात को लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी, वह मामला अब पूरी तरह सुलझ गया है।
असम के प्रमुख सचिव संजय कृष्ण ने बताया कि भूटान की पहाड़ियों से सिंचाई का पानी आता है, लेकिन लॉकडाउन के चलते पानी के प्रवाह के बीच कुछ बोल्डर जमा हो गए थे।
#WATCH: Assam Chief Secy Kumar Sanjay Krishna says, "Irrigation water comes to Assam from hills of Bhutan, but there was boulder which stopped the flow. We talked to Bhutan & they immediately cleared it. There's no dispute & to say that they stopped the water to Assam is wrong." pic.twitter.com/aNPNxclgJO
— ANI (@ANI) June 26, 2020
उन्होंने कहा कि जब हमने इस बारे में भूटान को अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत पानी के रास्ते में आने बाले बोल्डरों को हटा दिया और असम में पानी आने लगा है।
संजय कृष्ण ने कहा कि भूटान और भारत के बीच कोई विवाद नहीं है। यह कहना भी गलत है कि भूटान ने पानी रोक दिया था। चैनल क्लियर होने के बाद अब असम के किसानों को पानी मिलने लगा है। (फोटो : ट्विटर)
