• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence Day
Written By
Last Updated :मुंबई , सोमवार, 15 अगस्त 2016 (17:39 IST)

फिल्म जगत ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

फिल्म जगत ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - Independence Day
मुंबई। हिन्दी फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर सहित अन्य लोगों ने देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार दिया है।
अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर तिरंगे की कई तस्वीरें और वीडियो जारी की है। बच्चन ने मूक और बधिर स्कूली बच्चों के एक समूह द्वारा इशारों में राष्ट्रगान गाने का एक लघु वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि इसे देखने के बाद कोई एक भी आंख नम हुए बिना नहीं रहेगी... स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 
 
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटा-सा क्लिप लगाया और लिखा कि 15 अगस्त 2016 पर मेरे देश के सभी महिला और पुरुषों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। गौरव, खुशहाली, प्यार और स्वतंत्र रूप से रहने का एक दिन।
 
इस बीच अभिनेत्री काजोल ने ट्वीट कर कहा है कि हम ऐसे देश में पैदा हुए हैं, जो विविधता वाला है। आज हम लोग इसे मना रहे हैं और इसे अपनी मजबूती बनाएं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
 
जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता निर्देशक फरहान अख्तर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, बिपाशा बसु और गायक सोनू निगम ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। (भाषा)