1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. goods train derailed in delhi

दिल्ली में बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

goods train
Delhi train accident : दिल्ली में सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना शनिवार को सुबह उस समय हुई जब ट्रेन जखीरा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी।
 
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और बचाव अभियान जारी है। बचाव कार्य के लिए रेलवे पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे। पटरी पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली विधानसभा में आप सरकार का विश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित