UP समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Election Commissions decision extends SIR deadline : वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तारीख को चुनाव आयोग ने एक बार फिर बढ़ाया है। उत्तरप्रदेश के लिए 26 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक 6 राज्यों में तारीख को बढ़ाया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक (ECI) ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) 2026 के लिए डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।
चुनाव आयोग के अनुसार 6 राज्यों/UT के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEOs) से मिली रिक्वेस्ट के आधार पर, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इन 6 राज्यों/UT में इलेक्टोरल रोल के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के शेड्यूल में बदलाव किया है। खास बात है चुनाव आयोग ने बंगाल के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा है था कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई जा सकती है।
इसमें 01.01.2026 को क्वालिफाइंग तारीख माना गया है। तमिलनाडु और गुजरात में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की संशोधित तारीख 19 दिसंबर है। ये पहले 14 दिसंबर थी। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की तारीख को 18 दिसंबर से बढ़ाकर 23 दिसंबर किया गया है। यूपी में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की नई तारीख 26 दिसंबर की बजाय 31 दिसंबर होगी।
चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा था कि कि देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने से पहले मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित वोटरों की सूची दी जाएगी। Edited by : Sudhir Sharma