सम्बंधित जानकारी
- DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण
- DRDO ने डिकोड की चीन की खतरनाक PL-15E मिसाइल, जानिए भारत को क्या होगा फायदा
- मोदी सरकार के ‘आत्मनिर्भर रक्षा मिशन’ को बड़ी ताकत, DRDO ने हाइपरसोनिक स्क्रैमजेट तकनीक में हासिल की बड़ी सफलता
- IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’
- 120KM तक नहीं बचेगा दुश्मन, DRDO ने किया पिनाका गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने बताया गेमचेंजर
DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी
भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लंबी दूरी की भूमि हमला क्रूज मिसाइल (Long Range Land Attack Cruise Missile - LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 15 जून 2026 को ओडिशा तट के पास स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इस स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
डीआरडीओ के अनुसार, परीक्षण के दौरान निर्धारित सभी उद्देश्यों को पूरी तरह हासिल कर लिया गया। चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) द्वारा तैनात विभिन्न ट्रैकिंग उपकरणों से प्राप्त आंकड़ों ने मिसाइल के प्रदर्शन को सफल साबित किया।
LRLACM पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई मिसाइल है, जिसके सभी प्रमुख उप-प्रणालियों का विकास डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग साझेदारों ने मिलकर किया है। इस परियोजना की नोडल प्रयोगशाला बेंगलुरु स्थित एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADE) रही।
मिसाइल के परीक्षण के दौरान डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी तथा भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने LRLACM के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ की टीम और उद्योग सहयोगियों को बधाई दी। वहीं रक्षा सचिव, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (R&D) के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने लॉन्च के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी की और इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
Long Range Land Attack Cruise Missile (LRLACM) was successfully flight tested from Dr APJ Abdul Kalam Island off the coast of Odisha on 15th June 2026.https://t.co/wVYJauGjNQ pic.twitter.com/nutCCfzWEd
— DRDO (@DRDO_India) June 15, 2026
इस सफल परीक्षण को भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और लंबी दूरी तक सटीक हमला करने वाली मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Edited by: Sudhir Sharma
