1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Abhijeet Dipke slapped in jaipur cockroach janata party founder viral video

जयपुर में Cockroach Janata Party के संस्थापक Abhijit Deepke को शख्स ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Abhijit Deepke
शहीद स्मारक पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के धरना प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।
NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा प्रणाली में विसंगतियों के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया था।
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य सूत्रधार अभिजीत दीपके इस सभा में युवाओं और छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे।  घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि युवक भीड़ में से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
abhijeet deipke

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल वीडियो और शहीद स्मारक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी युवक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 

थप्पड़कांड के बाद भी किया संबोधित, 20 जून को फिर दिल्ली जाने का ऐलान

थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। अभिजीत ने नारा लगाया कि 'हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।' हमें यह स्वतंत्रता कुर्बानियों के बाद मिली थीं। हमें हिन्दू-मुस्लिम में बांटा जाता है। जाति धर्म में बांटा जाता है, लेकिन हमें इसमें नहीं फंसना है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हम 20 जून को फिर दिल्ली चलेंगे। इस बार जब दिल्ली जाएंगे, तो बिना इस्तीफे के नहीं लौटेंगे। उन्होंने 'दिल्ली चलो' का नारा भी लगाया। राष्ट्रगान के साथ प्रदर्शन खत्म हो गया। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी