गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Metro hikes fares
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 25 अगस्त 2025 (12:04 IST)

Delhi Metro ने बढ़ाया किराया, नई दरें आज से लागू

Delhi Metro hikes fares
Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार को किराए में बढ़ोतरी की, यात्रा की दूरी के आधार पर यह बढ़ोतरी 1 रुपए से 4 रुपए के बीच है। संशोधित शुल्कों से सामान्य दिनों में शून्य से 2 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 10 रुपए से बढ़कर 11 रुपए हो गया है, जबकि 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए किराया 60 रुपए से बढ़कर 64 रुपए हो गया है। डीएमआरसी ने कहा कि यह बढ़ोतरी न्यूनतम है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। 
 
मेट्रो में 12 से 21 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 40 रुपए से बढ़कर 43 रुपए हो गया है और 21 से 32 किलोमीटर की दूरी के लिए नया किराया पहले के 50 रुपए के मुकाबले 54 रुपए हो गया है। नए नियमों के अनुसार 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए अब 50 रुपए के बजाय 54 रुपए देने होंगे, जबकि 12 से 21 किलोमीटर के लिए पहले किराया 30 रुपए था, जिसे अब 32 रुपए कर दिया गया है।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। डीएमआरसी ने कहा कि यह बढ़ोतरी न्यूनतम है और इसका उद्देश्य किफायती सार्वजनिक परिवहन प्रदान करते हुए परिचालन लागत को संतुलित करना है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Share bazaar: वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में रही तेजी