शुक्रवार, 24 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone Shaheen: Low-pressure area to intensify into depression off Gujarat coast tomorrow; IMD issues updates
Written By
पुनः संशोधित बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (22:06 IST)

गुलाब के बाद अब शाहीन का खतरा! IMD ने 2 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

पुणे। चक्रवात गुलाब का असर अभी खत्म नहीं और शाहीन का खतरा मंडरा लगा है। गुजरात और महाराष्ट्र पर चक्रवाती तूफान के लिए भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 
 
भारतीय मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के मछुआरों से कहा गया है कि वे 3 अक्टूबर तक समुद्र में न जाएं। 
 
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बुधवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ (Gulab) की वजह से बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब गुजरात के तट पर पहुंच चुका है। 
 
अरब सागर (Arabian Sea) के पूर्वोत्तर में इसकी वजह से एक डिप्रेशन का क्षेत्र बन रहा है। 30 सितबर तक निम्न दबाव का क्षेत्र दबाव में बदल जाएगा।
 
महाराष्ट्र में लगातार बारिश कहर जारी है। तेज बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में 37 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि आपदा विभाग की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। आपदा विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से अब तक अलग अलग घटनाओं में 13 लोगो की मौत की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें
Amarinder Singh Meets Amit Shah : अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, बताया किन मुद्दों पर हुई बात?