• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress answer to nishikant dubey on 1991 india pakistan agreement
Last Updated : शुक्रवार, 23 मई 2025 (13:05 IST)

निशिकांत दुबे ने शेयर किया 1991 भारत पाकिस्तान एग्रीमेंट, क्या बोली कांग्रेस?

1991 india pakistan agreement
Nishikant Dubey on 1991 india Pakistan agreement : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा और कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 1991 में हुए भारत पाकिस्तान समझौते के डाक्यूमेंट शेयर करते हुए राहुल गांधी को नसीहत दी। हालांकि कांग्रेस ने भी इस मामले में पलटवार करने में देर नहीं की। ALSO READ: राहुल शनिवार को जाएंगे पुंछ, पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे
 
कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को निशाना बनाते हुए कहा था कि पाकिस्तान को पहले ही क्यों हमले की जानकारी दी गई। इस मसले पर निशिकांत दुबे ने एक डॉक्यूमेंट पेश करते हुए कांग्रेस को ही कटघरे में खड़े करने का प्रयास किया। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच 1991 में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके तहत दोनों ही देशों में सेना की मूवमेंट को लेकर जानकारी शेयर करने पर सहमति बनी थी। 
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में राहुल गांधी से कहा कि यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत व पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देता है?
इस पर कांग्रेस नेता पवन खेरा ने पलटवार करते हुए कहा, इस व्यक्ति की जानकारी दुरुस्त कर दें कि कांग्रेस पार्टी ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन फरवरी 1991 में ही वापस ले लिया था। दसवीं लोक सभा के चुनाव घोषित हो चुके थे। आगे की जानकारी के लिए यह अपनी पार्टी के साथी नीरज शेखर से संपर्क कर सकते हैं।
 
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कहा कि राजीव जी ने 6 मार्च 1991 को चंद्रेशखर जी की सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। यह शायद अप्रैल 1991 का साइन किया हुआ समझौता है। जिस एग्रीमेंट का ब्यौरा डिग्री दूबे दे रहे हैं वो शांतिकाल के लिए था - युद्ध की स्थिति में मुखबिरी करने के लिए नहीं। अभी हमने जवाबी कार्रवाई की है, क्योंकि आतंकी हमला हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Love Jihad: रेप किया, नॉनवेज खिलाया, कलावा निकाला, एक वकील और दूसरी आदिवासी पीड़िता ने की मोहसिन के खिलाफ शिकायत