सम्बंधित जानकारी
- BMC चुनाव से पहले उद्धव और राज ठाकरे को झटका, BEST Election में मिली करारी शिकस्त
- लोकसभा में पेश हुआ ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, जानिए क्या है इस बिल में खास?
- अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका, रूस ने कहा- भारतीय सामान का Russia में स्वागत है
- उपराष्ट्रपति चुनाव : राधाकृष्णन ने 4 सेट में दाखिल किया नामांकन, यह 4 दिग्गज बने प्रस्तावक
- CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की मां बोली, वो डॉग को लेकर दुखी था, मेरा बेटा पशु प्रेमी है, मुझे कोई अफसोस नहीं
दिल्ली के दरियागंज में इमारत ढही, 3 की मौत
Delhi Building collapse : मध्य दिल्ली के दरियागंज में सद्भावना पार्क के पास बुधवार को एक इमारत के ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि सद्भावना पार्क के पास एक इमारत ढह गई, जिसमें जुबैर, गुलसागर और तौफीक सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि घायलों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सहित नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। तीन लोगों को मलबे से निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था। इमारत ढहने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
edited by : Nrapendra Gupta
