1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP has no patent on Ram's name, Hanuman's name or Hindu religion, says Uma Bharti

राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं है : उमा भारती

Uma Bharti
भोपाल। भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा 'राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म' पर भाजपा का पेटेंट नहीं है। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है, अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ-हानि से परे होती है।

उन्होंने कहा, राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ, इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की है। यह पहले से मेरे अंदर मौजूद थी। शराबबंदी उसी तरह की एक धारा है। इन बातों की लाइन मैंने खुद खींची है। बाकी बातों में भाजपा जो तय करती है मैं वही करती हूं।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो भारत टूटा हुआ कहां दिखता है।

उन्होंने कहा, हमने (भाजपा नीत केन्द्र सरकार) तो अनुच्छेद 370 भी हटा दिया। अगर भारत में कोई चीज जोड़ना है तो वह है पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके)। राहुल गांधी जी को अपनी यह यात्रा पीओके तक ले जानी चाहिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
ऋषभ पंत की हालत स्थिर, मंत्री प्रेमचंद ने मां से मिलकर जाना हाल