बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Accused of raping daughters attacked lawyer
Written By
Last Modified: शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (00:03 IST)

महाराष्ट्र में बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी को मिली उम्रकैद, सजा से बौखलाए शख्‍स ने वकील पर किया हमला

rape
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति ने सरकारी वकील पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस हमले में मामूली रूप से घायल हुईं वकील को अस्पताल ले जाया गया और इस सिलसिले में ठाणे नगर पुलिस में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

न्यायाधीश वीवी वीरकर की विशेष अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबंधित प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपों का दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

एक अधिकारी ने कहा कि न्यायाधीश द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद 52 वर्षीय आरोपी विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले की ओर दौड़ा और कथित रूप से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में मामूली रूप से घायल हुईं वकील को अस्पताल ले जाया गया और इस सिलसिले में ठाणे नगर पुलिस में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

नवी मुंबई के रहने वाले आरोपी व्यक्ति ने 2018 में 30 और 17 साल की अपनी दो बेटियों के साथ बार-बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण उनमें से एक गर्भवती हो गई। बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसे दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही अदालत ने उस पर 20000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
भगवान अयप्पा पर 'अपमानजनक' टिप्पणी करने वाले शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज