1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bhagat Singh demands Bharatratna

मनीष तिवारी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के लिए 'भारतरत्न' की मांग की

Manish Tiwari
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 'भारतरत्न' देने की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि मोहाली स्थित हवाई अड्डे का नाम 'शहीद-ए-आजम भगत सिंह हवाई अड्डा' किया जाए।
तिवारी ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ जो प्रतिरोध किया, उससे देशभक्तों की पूरी एक पीढ़ी प्रेरित हुई और वहीं इन सेनानियों ने 23 मार्च 1931 को सर्वोच्च बलिदान दिया।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि 26 जनवरी 2020 को इन तीनों शहीदों को 'भारतरत्न' दिया जाए। इनको आधिकारिक रूप से शहीद-ए-आजम घोषित किया जाए। चंडीगढ़ (मोहाली) स्थित हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह हवाई अड्डा किया जाए।
अगला लेख
महाथिर का कश्मीर राग क्या मलेशिया को भारत से दूर कर देगा?