गुरुवार, 22 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anurag Thakur written complaint in E-cigarette case, what Saugat Rai says
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (12:44 IST)

ई-सिगरेट मामले में अनुराग ठाकुर ने दी लिखित शिकायत, क्या बोले सौगत रॉय?

anurag thakur
E Cigarette controversy : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को ई-सिगरेट मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखित शिकायत की। उन्होंने टीएमसी सांसद पर संसद परिसर में ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया। इस बीच टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने इसके जवाब में दिल्ली प्रदूषण का मामला उठाया।
 
हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में टीएमसी सांसद पर ई सिगरेट पीने का मुद्दा उठाया था। इस पर स्पीकर ने उनसे इस मामले में लिखित शिकायत मांगी थी। स्पीकर ने कहा था कि संसद में किसी भी सदस्य को किसी तरह की छूट या विशेषाधिकार नहीं दिया गया है, जिसमें ई-सिगरेट, धूम्रपान या कोई भी ई-सिगरेट, धूम्रपान या कोई भी प्रतिबंधित गतिविधि शामिल हो।
 
इधर सदन में ई-सिगरेट विवाद पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, 'कोई आरोप नहीं है। सदन के अंदर सिगरेट पीना मना है लेकिन सदन के बाहर खुली जगह में सिगरेट पीने पर कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा जो आरोप लगाती है उन्हीं की सरकार के समय में दिल्ली में प्रदूषण सबसे अधिक है।'
 
गौरतलब है कि देश में E-cigarette के उत्पादन, विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, विक्रय, वितरण, भंडारण एवं विज्ञापन पर पांबदी है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के लिए एक वर्ष तक के कारावास अथवा 1 लाख रुपए के जुर्माने या दोनों की सजा का प्रावधान किया गया है।
 
इससे कई प्रकार के विषैले पदार्थ निकलते हैं जिससे कई बीमारियां होती हैं। इसमें निकोटिन पाया जाता है और अगर निकोटिन का सेवन शुद्ध रूप में किया जाए तो कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। पहले निकोटिन सल्फेट का प्रयोग कीटनाशक के रूप में किया जाता था लेकिन इस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta