गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anish Dayal Singh joins NSA Ajit Doval team:
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 24 अगस्त 2025 (15:10 IST)

कौन हैं अनीश दयाल सिंह, जिन्हें NSA अजीत डोभाल की टीम में मिली जगह

ajit doval and anish dayal singh
Anish Dayal Singh news in hindi : सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को NSA अजीत डोभाल की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें भारत का नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। 
 
मणिपुर कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे एनएसजी के डीजी के साथ ही सीआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। वे दिसंबर 2024 में रिटायर हुए। अपने सेवाकाल में उन्होंने कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण ऑपरेशनों का नेतृत्व किया।
 
बताया जा रहा है कि अनीश दयाल सिंह उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में जम्मू-कश्मीर, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर उग्रवाद सहित देश के आंतरिक मामलों के प्रभारी होंगे। 
 
1964 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्में अनीश दयाल ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पुलिस अधिकारी के रूप में ट्रेनिंग पूरी की थी। उनके भाई सौमित्र दयाल सिंह इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि अजीत डोभाल की टीम में पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी टीवी रविचंद्रन और पूर्व आईएफएस अधिकारी पवन कपूर भी शामिल है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
दिल्ली मेट्रो बनी कुश्ती का अखाड़ा, 2 महिलाओं में हुआ घमासान