सम्बंधित जानकारी
- बॉलीवुड पर नोटबंदी का क्या हुआ असर?
- #1yearofDemonetization नोटबंदी पर आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी : अरुण जेटली
- #1yearofDemonetization नोटबंदी से नहीं खत्म हुआ कालाधन
- #1yearofDemonetization नोटबंदी के बाद इन अफवाहों ने किया हैरान, आम आदमी परेशान...
- नोटबंदी और जीएसटी के बाद क्या होगा मोदी सरकार का अगला बड़ा कदम...
#1yearofDemonetization अनिल विज का बड़ा बयान, जिनके पास कालाधन, वही मनाएंगे काला दिवस
चंडीगढ़। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिन दलों के पास काला धन बचा है वही आठ नवम्बर को काला दिवस मनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी क्रांतिकारी कदम था जिसे केवल मजबूत और साहसी सरकार ही उठा सकती थी।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से न केवल नकदरहित भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा मिला बल्कि इससे करदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर को भाजपा नोटबंदी के एक साल पूरे होने के मौके पर काला धन विरोधी दिवस मनाने वाली है, जबकि कांग्रेस इसे ‘काला दिन’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। (भाषा)
