• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah Himachal Pradesh Rajya Sabha
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (08:15 IST)

हिमाचल के नतीजे पर बोले अमित शाह- कांग्रेस को नहीं पता उसके विधायक किधर जा रहे हैं

amit shah
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कुछ घंटे बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टी बिखर रही है और उसे पता नहीं है कि उसके विधायक कहां जा रहे हैं और किसके लिए मतदान कर रहे हैं।
कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में आज कुछ पार्टी विधायकों के 'क्रॉस-वोटिंग' करने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा तथा भाजपा के हर्ष महाजन जीत गए। उन्होंने इन धारणाओं को खारिज कर दिया कि भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई थी।
शाह ने 'न्यूज9 ग्लोबल समिट' में एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस बिखर रही है। पूरा गठबंधन बिखर रहा है। वे अपने लोगों को नहीं संभाल सकते। वे अपने लोगों का सही से ख्याल नहीं रख रहे और परिणामस्वरूप बिखर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों को अगवा किए जाने के हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आरोपों पर गृहमंत्री ने पूछा कि विधानसभा परिसर में चुनाव हुआ तो यह कैसे संभव है? उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान कैमरों की निगरानी में हुआ।(भाषा)