• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Akhilesh, up election, akhilesh yadav, UP election, election
Written By
Last Updated : मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (17:06 IST)

सपा का वादा: समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का किया ऐलान, जानिए 10 बड़े वादे

सपा का वादा: समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का किया ऐलान,  जानिए 10 बड़े वादे - Akhilesh, up election, akhilesh yadav, UP election, election
राजनीतिक और चुनावी गहमागहमी के बीच समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी वादों का ऐलान कर दिया है। एक प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के मुखि‍या अखि‍लेश यादव ने अपना घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया। क्‍या है सपा के वादों की सूची में जानते हैं।

दोपहिया वाहन चालकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल मुफ्त।
किसान आंदोलन में मृतक किसानों के परिवार को 25 लाख रुपए।
बुर्जुगों को 18 हजार रुपए पेंशन।
महिलाओं को नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण।
पुरानी पेंशन योजना फि‍र से बहाल होगी।
बीपीएल परिवारों को साल में 2 सिलेंडर मुफ्त।  
लडकियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शि‍क्षा।
गन्‍ना किसानों को 15 दिनों में भुगतान।
300 यूनि‍ट घरेलू बि‍जली।
दो एकड जमीन वालों को मुफ्त खाद।