शनिवार, 6 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air India planes tail catches fire after landing at Delhi airport
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 22 जुलाई 2025 (18:46 IST)

Air India के फ्लाइट में लगी आग, हांगकांग से आ रहा था ये विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा

Air India
Air India : एयर इंडिया के विमान में आग लगने की खबर सामने आई है। मीडिया खबरों के मुताबिक विमान में यह आग दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान लगी है। हांगकांग से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के विमान के सहायक पावर यूनिट (APU) में आग लगी है। हालांकि राहत की बात रही कि सभी यात्री और चालक दल पूर तरह सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया की ओर बताया गया कि हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या AI 315 में लैंडिंग और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई।
यह घटना तब हुई जब यात्री उतरने लगे थे। आग लगते ही सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU स्वचालित रूप से बंद हो गया।
आग लगने से विमान को कुछ नुकसान हुआ है। हालांकि यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सुरक्षित हैं। विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है और नियामक को आग लगने की जानकारी दे दी गई है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Gold : 100,000 के पार हुआ सोना, चांदी में 3,000 रुपए की तेजी