1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 12 december 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (12:17 IST)

राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा, लोकसभा में चर्चा की मांग

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण को गंभीर समस्या बताते हुए इस पर चर्चा की मांग की। संसदीय कार्यमंत्री कीरेन रिजिजू ने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार है। पल पल की जानकारी... 


12:13 PM, 12th Dec
राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार प्लान बनाए। हम सरकार के साथ हैं। उन्होंने संसद में इस मामले पर चर्चा की भी मांग की।  इस पर संसदीय कार्यमंत्री कीरेन रिजिजू ने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार है।

11:05 AM, 12th Dec
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को ई-सिगरेट मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखित शिकायत की। उन्होंने टीएमसी सांसद पर संसद परिसर में ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया। 

सदन में ई-सिगरेट विवाद पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, 'कोई आरोप नहीं है। सदन के अंदर सिगरेट पीना मना है लेकिन सदन के बाहर खुली जगह में सिगरेट पीने पर कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा जो आरोप लगाती है उन्हीं की सरकार के समय में दिल्ली में प्रदूषण सबसे अधिक है।'

10:03 AM, 12th Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'शिवराज पाटिल जी के निधन से दुखी हूं। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा और लोकसभा के स्पीकर के तौर पर काम किया। वे समाज की भलाई में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। पिछले कुछ सालों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, सबसे हाल की मुलाकात तब हुई जब वे कुछ महीने पहले मेरे घर आए थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।' 

09:32 AM, 12th Dec
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का शुक्रवार को लातूर में उनके घर पर निधन हो गया। 90 वर्षीय पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 2008 के मुंबई हमले के समय देश के गृहमंत्री थे। ALSO READ: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, लातूर में 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

शिवराज पाटिल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजनाथ ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने अलग-अलग पदों पर देश की सेवा की और भारत की तरक्की में असरदार योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।
 
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि शिवराज पाटिल न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश के वरिष्ठ नेता रहे। शरद पवार और शिवराज पाटिल ने साथ काम किया। वे बहुत बड़ी परंपरा हम सभी के लिए छोड़कर गए। उनका स्वभाव बहुत सम्मानजनक था। देश ने एक बहुत संस्कारी नेता आज खोया है। मैं हमारी पार्टी, हमारे परिवार की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

08:45 AM, 12th Dec
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का आज लातूर में उनके घर पर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। 

07:42 AM, 12th Dec
-बंगाल में एसआईआर की मियाद नहीं बढ़ाए जाने पर आज संसद में हंगामें के आसार। ALSO READ: UP समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
-आंध्र प्रदेश के ASR जिले में चिंतूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

07:42 AM, 12th Dec
-पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक। कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना।
-आज पीएम मोदी यूपी के सांसदों से मिलेंगे। 

07:42 AM, 12th Dec
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।
ये भी पढ़ें
भूकंप के तगड़े झटकों से कांपा जापान, 6.7 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी