सम्बंधित जानकारी
- शहद मिलावट: CSE ने किया चीनी कंपनी के दावे का खंडन
- निवेश बढ़ाने के लिए विशेष कार्यबल का गठन करेंगे भारत और कतर
- पीएम मोदी बोले, Covid 19 के बाद कुशल कार्यबल की वजह से भारत बेहतर स्थिति में
- ओडिशा के औद्योगिक समूह पर आयकर के छापे, 170 करोड़ की काली कमाई का चला पता
- पीएम मोदी बोले, मोबाइल दरें सबसे कम, भारत सबसे तेजी से बढ़ता ऐप बाजार
9 दिसंबर : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...
किसान आंदोलन, विपक्षी नेताओं की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात समेत इन खबरों पर आज दिनभर सबकी नजर रहेगी। एक नजर बुधवार, 9 दिसंबर की ताजातरीन खबरों पर...
07:35 AM, 9th Dec
किसानों के प्रतिनिधियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का साथ मंगलवार रात को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि सरकार किसानों को बुधवार को ताजा प्रस्ताव देगी। इस पर किसान संघ और सभी शामिल वर्ग सिंघू सीमा पर दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में विचार-विमर्श करेंगे। सरकार और किसानों के बीच बुधवार को होने वाली छठे दौर की वार्ता स्थगित कर दी गई है। सरकार के नए प्रस्ताव के बाद नई तारीख तय की जाएगी।
07:34 AM, 9th Dec
केंद्र के 3 नए कृषि कानूनों पर अपनी चिंताओं से अवगत कराने और इसे वापस लेने की मांग को लेकर विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, द्रमुक के एक प्रतिनिधि, भाकपा के महासचिव डी. राजा और येचुरी शामिल होंगे।
07:33 AM, 9th Dec
दुनिया के करीब 60 से ज्यादा देशों के राजदूत और वरिष्ठ राजनयिक बुधवार को कोरोना वैक्सीन बना रही हैदराबाद में दो देसी कंपनियों को देखने के लिए जाएंगे। विदेश मंत्रालय के साथ जा रहा विदेशी राजनयिकों का यह दल भारत-बायोटेक और बायोलॉजिकल-ई देसी कंपनियों का दौरा करेगा।
