• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 march live updates : Mahashivratri and womens day
Last Updated : शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (11:30 IST)

Live Updates : महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भारी भीड़, महिला दिवस पर सस्ती हुई LPG

mob outside kashi vishwanath temple
8 march live updates : देशभर में आज महाशिवरात्रि और महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पल पल की जानकारी... 


11:25 AM, 8th Mar
नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने जया किशोरी, मैथिली ठाकुर समेत 125 हस्तियों को सम्मानित किया।

11:20 AM, 8th Mar
अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैं मथुरा में बहुत विकास करना चाहती है, जिस प्रकार से यहां महाकालेश्वर में कॉरिडोर बना है हम चाहते हैं कि बांके बिहारी में भी इसी प्रकार से जल्दी कुछ बने। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आएंगे।

11:12 AM, 8th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफा दिया। उन्होंने गैस सिलेंडर 100 रुपए सस्ता करने का ऐलान करते हुए कहा- इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा, विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा।

11:09 AM, 8th Mar
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। महाकालेश्वर, काशी विश्‍वनाथ, त्र्यंबकेश्वर समेत सभी शिव मंदिरों में दर्शन के लिए लगी कतारें। भोपाल में भोले के भक्तों ने निकाली भगवान शिव की बारात।

11:08 AM, 8th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिवसीय दौरे पर असम जा रहे हैं। वे राज्य को करीब 18,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। नरेंद्र मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क में सफारी का भी आनंद लेंगे।
ये भी पढ़ें
झारखंड में छत्तीसगढ़ी कलाकार से गैंगरेप मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार