1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 16 July live updates

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी (Live Updates)

16 July
नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, यूपी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात, भाजपा आज करेगी उपराष्‍ट्रपति चुनाव पर मंथन, कोरोना वायरस समेत इन खबरों पर 16 जुलाई, शनिवार को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...
 
-पीएम मोदी आज यूपी के जालौन में करेंगे 14,800 करोड़ में बने एक्सप्रेस वे की शुरुआत। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से बुंदेलखंड दिल्ली और लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगा।
-भाजपा आज संसदीय बोर्ड की बैठक में करेगी उपराष्‍ट्रपति चुनाव पर मंथन।
-महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी। राज्य में वर्षाजन्य हादसों में अब तक 102 लोगों की मौत।
-दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई इलाकों में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी रही। पिछले 24 घंटे में 6 तालुकाओं में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई।
-भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण गुजरात के नवसारी तथा डांग जिलों के कुछ इलाकों में और सौराष्ट्र क्षेत्र में अमरेली, जुनागढ़, भावनगर तथा गिर सोमनाथ सहित कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई।
-मप्र के नर्मदापुरम संभाग में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, पटरियां डूबीं, रेल यातायात प्रभावित
-विभाग ने भोपाल और जबलपुर सहित 21 जिलों में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश तथा भोपाल एवं इंदौर सहित 8 संभागों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी।
अगला लेख
यशवंत सिन्हा का बड़ा आरोप, नीतीश ने नहीं उठाया फोन