रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 26 नवंबर 2012 (00:16 IST)

दिल्ली में समलैंगिकों की परेड

समलैंगिक परेड
PTI
राजधानी की सड़कों पर रविवार को सैकड़ों समलैंगिकों और ट्रांसजेंडरों ने मार्च कर अपने खिलाफ भेदभाव को लेकर प्रदर्शन किया और अपने लिए सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार की मांग की।

हाथों में बैनर और सतरंगे झंडे लिए करीब 1000 लोगों ने आज दोपहर बाराखंबा मार्ग से जतंर-मंतर तक मार्च किया और पुलिस ज्यादतियों और परिवार द्वारा जबरन शादी कराए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में आए लोगों ने अपने चेहरे नकाबों से ढंक रखे थे और उनके हाथ में तख्तियां थी, जिसमें लिखा ‘दिल्ली प्राइड फेस्टिवल’, ‘स्ट्रेट बट नॉट नैरो’ था। समलैंगिकों के जुलूस का यह पांचवां संस्करण था, जिसमें विदेशियों ने भी हिस्सा लिया।

दिल्ली उच्च न्यायालय के समलैंगिक यौन संबंध को अपराध मानने से जुड़े कानून में बदलाव के बाद मार्च का आयोजन किया गया। (भाषा)