1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नागपंचमी
  4. नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये 10 काम, होगा भारी नुकसान

नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये 10 काम, होगा भारी नुकसान

Prohibited work of Nagpanchami
Nagpanchami 2025 : सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन  नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 29 जुलाई 2025 मंगलवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन वैसे तो ऐसे कई कार्य हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए लेकिन यहां जानिए 10 प्रमुख कार्य जिन्हें करने से आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
1. किसी भी नाग को किसी भी तरह से न सताएं।
 
2. इस दिन भूमि की खुदाई नहीं करते हैं।
 
3. इस दिन साग काटने की भी मनाई है।
 
4. इस दिन हल चलाना या जुताई कराना भी मना है।
 
5. इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई भी नहीं की जाती है।
 
6. इस दिन तवा और लोहे की कड़ाही आदि पर भोजन नहीं पकाया जाता है।
 
7. किसान लोग अपनी नई फसल का तब तक उपयोग नहीं करते जब तक वह नए अनाज से नाग की बांबी को रोट न चढ़ाएं।
 
8. नाग पंचमी पर जीवित नाग की पूजा न करें बल्कि मूर्ति की पूजा करें। बांबी की पूजा करते हैं।
 
9. कहते हैं कि सांप या नाग के लिए दूध जहर समान होता है जिसके चलते बाद में उनकी मृत्यु हो जाती है। अत: नाग को दूध न पिलाएं।
 
10. बिना शिवजी की पूजा के नागों की पूजा नहीं की जाती है। नागों की स्वंतत्र पूजा नहीं होती। उनकी शिवजी के आभूषण के रूप में ही पूजा होती है।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
श्रावण मास: धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में एक सूक्ष्म विश्लेषण