- खबर-संसार
» - आईटी
» - मोबाइल मेनिया
आईफोन पर वाई-फाई सुविधा
एटीएंडटी की ओर से आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए तकनीकी तोहफा हाजिर है। इस तोहफे में कंपनी की वाई-फाई सेवा का प्रयोग अब आईफोन धारक भी कर पाएँगे। एटीएंडटी की इस सेवा के अंतर्गत उपयोगकर्ता पूरे देश के लगभग 17,000 वाई-फाई स्थानों पर इस सेवा का नि:शुल्क लाभ उठा पाएँगे। यह सेवा एटीएंडटी के हर वाई-फाई स्पॉट पर उपलब्ध होगी। एटीएंडटी पहले भी यह सेवा अपने ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध करवा रही थी लेकिन अब बारी है आईफोन की।