गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. meizu Mobile,
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 दिसंबर 2015 (18:00 IST)

एक रुपए में 13 मेगापिक्सल वाला फोन!

meizu Mobile
मोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स देती हैं। ऐसा ही ऑफर चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी मेजू ने अपने चाहने वालों को दिया है। क्रिसमस के अवसर पर कंपनी ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में मेजू m2 को सिर्फ 1 रुपए में खरीदा जा सकता है।  

कंपनी ने  #m2for1 प्रतियोगिता शुरू की है।  ये प्रतियोगिता 21 दिसंबर तक चलेगी। इस कॉन्टेस्ट में सोशल मीडिया के भाग लिया जा सकता है। इस कॉन्टेस्ट में आपको ये सोचना होगा की आप मेजू लोगो को डिवाइस पर कहां देखना चाहते हैं। आप टाइप कर, पेंट कर या डिजाइन बनाकर अपना आइडिया शेयर कर सकते हैं। 
 
फोन के खास फीचर्स : फीचर्स की बात की जाए मेजू m2 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसकी रिजॉल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। फोन का प्रोसेसर 1.3 गीगाहर्ट्‍ज 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक है। 2 जीबी रैम के साथ इस फोन की इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
मेजू m2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपरचर F/2.2 है। एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G एलटीई, जीपीएस, वाईफाई  802.11, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 है। फोन में 2500 एमएएच बैटरी की बैटरी है।