• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023
  4. Congress confident of forming government in Mizoram
Written By
Last Updated :आइजोल , शनिवार, 4 नवंबर 2023 (15:06 IST)

Mizoram Elections: मिजोरम में कांग्रेस बनाएगी सरकार, क्या बोले शशि थरूर?

Mizoram Elections: मिजोरम में कांग्रेस बनाएगी सरकार, क्या बोले शशि थरूर? - Congress confident of forming government in Mizoram
Mizoram Assembly Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने शनिवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी मिजोरम (Mizoram) में अगली सरकार बनाएगी। केरल में तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने यहां कहा कि मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा, जहां कांग्रेस 2014 के बाद सत्ता में लौटेगी। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP)) ने केंद्र में सरकार बनाई थी।
 
कांग्रेस के 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के हाथों सत्ता गंवाने के बाद मिजोरम पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी शासित आखिरी राज्य था। थरूर ने कहा कि कांग्रेस भारत की विविधता और ताकत का जश्न मनाती है न कि उसकी कमजोरियों का।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्र, एक भाषा, एक संहिता और एक संस्कृति का विरोध करेगी। हम एकरूपता के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि हम अपनी विविधता को बरकरार रखते हुए एकजुट रह सकते हैं। भाजपा के बारे में थरूर ने कहा कि भाजपा 2014 के बाद से अपने वादों को पूरा करने में बुरी तरह नाकाम रही है, चाहे बैंक खातों में 15 लाख रुपए का वादा हो या 2 करोड़ नौकरियों का वादा हो। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
जब देश में एक जाति 'गरीब' तो खुद को OBC क्यों कहते हैं मोदी, राहुल का PM से सवाल