सूर्य मकर में ज्योतिष की नजर से
14
जनवरी 09 से सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। मकर राशि पर सूर्य रहने से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानिए एवं साथ में सुझाव भी जानिए।मेष : आकस्मिक घटनाएँ होने की संभावनाएँ बढ़ाता है। आर्थिक तंगी, धन हानि के योग बनाता है। बीमारी खड़ी करता है एवं लड़ाई झगड़े कराता है।सुझाव - ऊँ घृणि सूर्याय नम: बोलकर अर्घ्य दें।वृषभ : मानसिक परेशानी, धन हानि देता है। शत्रुओं को बढ़ाता है एवं उनसे कष्ट दिलवाता है। अनायास खर्च एवं मान सम्मान की कमी कराता है। सुझाव - आदित्य स्तोत्रम का पाठ करें एवं माणिक पहनें।मिथुन : मकर राशि का सूर्य आपकी इच्छाओं की पूर्ति कराएगा एवं नौकरी वालों को उच्च पद दिलाएगा। उपहार मिलेगा, सुख-शांति एवं समृद्धि जीवन में देगा। सुझाव - ताँबे की अँगूठी धारण करें। कर्क : नए मित्रों से मिलवाएगा। टूटे संबंधों को वापस बनाएगा। मकर राशि के सूर्य के प्रभाव से घर में मांगलिक उत्सव होंगे। सुख-शांति प्राप्त होगी।सुझाव - तीर्थ यात्रा करें। सिंह : मानसिक रोग में कमी परंतु आर्थिक हानि खर्च को बढ़ाएगा। इसी के साथ घर एवं बाहर दुर्घटना होने का भय रहेगा। सुझाव - माणिक, गुड़, कमलफूल, लाल वस्त्र लाल चंदन, ताँबा, केशर, स्वर्ण रविवार के दिन दान करें। कन्या : मान सम्मान में कमी के साथ धन हानि देता है। भय एवं परिवार से दूरी के योग बनाता है। स्वभाव में थोड़ी उग्रता लाता है। सुझाव - स्वर्ण एवं माणिक का दान करें। तुला : मकर राशि का सूर्य आपका भ्रमण कराएगा। मकर धन-हानि, आर्थिक कष्ट परिवार के साथ मतभेद कराता है। सुझाव - ऊँ घृणि सूर्याय नम: बोलकर चल एवं आदित्य स्तोत्र का पाठ करें। वृश्चिक : मकर राशि का सूर्य आपको सुव्यवस्थित पद की प्राप्ति कराएगा। स्वास्थ्य में सुधार, विजय के साथ पारिवारिक सुख एवं सम्मान में वृद्धि देगा।सुझाव - ऊँ सूर्याय नम: का जाप करें। धनु : घर में अशांति बनाएगा, क्लेश एवं बीमारी के कारण आर्थिक कष्ट रहेगा। इसी के साथ वैवाहिक सुख में कमी।सुझाव - रविवार के दिन लाल चंदन, गुड़, ताँबा प्लेट, गेहूँ, लाल कपड़ा दान करें।मकर : मानसिक परेशानी के साथ बीमारी की संभावना है। दुर्घटना के योग बनाता है। अपने वाहन से लंबी यात्रा न करें। अधिकारियों से परेशानी एवं परिवार से दूरी हो सकती है। सुझाव - लाल फूल जल में डालकर सूर्य को जल चढ़ाएँ। कुंभ : सूर्य मकर राशि में होने से आपके शत्रुओं का नाश होगा। खुशियाँ एवं मानसिक सुख-शांति देगा और लक्ष्मी प्रदान करेगा। सुझाव - अपने स्नान के जल में तीर्थ का जल मिलाएँ। मीन : मकर सूर्य आपके पेट व मूत्राशय संबंधी रोग दे सकता है। परिवार के साथ आपकी समझ में कमी आएगी। सुझाव - आदित्य स्तोत्रम का पाठ करें। लाल चंदन दान करें।