1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. uttar pradesh governor anandiben patel given additional charge of mp

UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

Anandiben Patel
भोपाल। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  राष्ट्रपति ने उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपने वर्तमान दायित्व के साथ साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल का दायित्व भी सौंपा है।
राज्यपाल लालजी टंडन की अवकाश अवधि में आनंदी बेन पटेल उत्तरप्रदेश के राज्यपाल के साथ-साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगी।
 
खबरों के अनुसार शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के शपथ ग्रहण को देखते हुए आनंदी बेन पटेल को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अगला लेख
Corona effect : बगिया में आम-लीची की बहार, फिर भी मुरझाए किसानों के चेहरे