सम्बंधित जानकारी
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल प्रतिभाओं का किया सम्मान और खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि
- देवस्थानों से हटेंगे अतिक्रमण, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा में दिया आश्वासन
- अमित शाह के बचाव में क्यों उतरे PM नरेंद्र मोदी, अंबेडकर पर बैकफुट पर भाजपा?
- राहुल गांधी और कमलनाथ के करीबी, ED ने मारा छापा, कौन हैं गोलू अग्निहोत्री, कैसे हुई इतनी कमाई?
- भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ, बोले CM डॉ. मोहन यादव वन, वनोपज और वन्य-प्राणी प्रदेश की पहचान
मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, चाय की केतली लेकर उमंग सिंघार का विरोध प्रदर्शन
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश के दलितों का अपमान किया है।
बुधवार को सत्र के दौरान बेरोजगारी की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चाय की केतली लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार को युवाओं को नौकरी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तो उनके पास चाय बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
वहीं कांग्रेस विधायक महेश परमार और बाबू जंडेल प्रदेश में शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए शराब की खाली बोतलों की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे औऱ सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में हजारों करोड़ों का शराब घोटाला हो चुका है. केंद्र सरकार को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि मध्यप्रदेश में दिल्ली से भी बड़ा शराब घोटाला हुआ है। शराब ठेकेदारों और सरकार की मिलीभगत से फ़र्ज़ी चालान के ज़रिये किया गया। यह पूरा घोटाला करीब 10 हजार करोड़ रुपए का है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार इस पूरे मुद्दें पर मौन है।
