Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महिला को अश्लील वीडियो भेजे, अब सलाखों के पीछे

बुधवार, 21 मार्च 2018 (12:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने एक महिला को वॉट्सअप पर अश्लील वीडियों भेजने वाले एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।
 
साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार भोपाल निवासी एक महिला ने एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके पर्सनल वॉट्‍सएप पर किसी अनजान नंबर से अश्लील वीडियो लगातार आ रहे हैं, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम भोपाल से की।
 
साइबर पुलिस भोपाल के द्वारा शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की और एक टीम गठित कर आरोपी राजेश कोली (20) निवासी हरियाणा को सम्पूर्ण साक्ष्यों के आधार पर गिरफतार कर लिया।
 
आरोपी ने पूछताछ में बताया की वह महिला को नहीं जानता है। आरोपी राजेश ने महिला का नंबर फेसबुक से प्राप्त कर उसे वाट्सएप पर बात करनी चाही थी, लेकिन महिला द्वारा आरोपी से बात न करने पर आरोपी अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। (वार्ता)

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख