Hanuman Chalisa

इंदौर में बारिश ने तोड़ा 39 साल का रिकॉर्ड, निचले इलाकों में जलजमाव, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (12:49 IST)
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर में लगातार हो रही बारिश से हाहाकर मच गया। कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। शहर की निचली बस्तियों और कॉलोनियों में जलजमाव के भयावह हालात हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी भरने जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटों में आज शनिवार सुबह 8 बजे तक 10.3 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके पहले अगस्त महीने में 1 दिन में सर्वाधिक बारिश 10 अगस्त 1981 को हुई थी। अब तक इस सीजन में शहर में 32 इंच बारिश हो गई 
है, जो वाषिक औसत से केवल 3 इंच ही कम है।

शहर के आसपास के गांवों में भी ऐसे ही हालात हैं। हातोद व यशवंत सागर के पास के सभी गांवों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मौसम खुलने की संभावना है। जूनी इंदौर रेलवे क्रॉसिंग के नीचे बोगदे में 4 फुट पानी भरा होने से रोड बंद करना पड़ी। नदी-नालों में भी बाढ़ जैसे भयावह हालात हैं।
विद्युत आपूर्ति पर पड़ा प्रभाव : निचली बस्तियों व कॉलोनियों में काफी पानी भराने पर सुरक्षा कारणों से 50 फीडर बंद किए गए हैं। मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर के निर्देशानुसार बिजली कंपनी के कर्मचारियों-अधिकारियों द्वारा आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। विभाग के अनुसार 200 स्थानों के ट्रांसफार्मरों के आसपास बारिश का पानी जमा होने पर बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद की गई है, जो स्थिति सामान्य होते ही प्रारंभ कर दी जाएगी।
 
विभाग के अनुसार शनिवार रात 60 इंजीनियर, 250 कर्मचारियों ने आपूर्ति संबंधी 1,000 शिकायतों का निराकरण किया। शहर अधीक्षण यंत्री कामेश श्रीवास्तव के मुताबिक हर 30 मिनट में स्थिति की समीक्षा की जा रही है। विद्युत से संबंधित किसी भी परेशानी के लिए उपभोक्ता उर्जस एप, टोल फ्री काल सेंटर 1912, जोन के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख