सम्बंधित जानकारी
- मुंबई हवाईअड्डा दुर्घटना : सह-पायलट को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, अन्य लोगों की हालत स्थिर
- Accidents in India: गडकरी बोले, हर सड़क का ऑडिट करके रोकेंगे दुर्घटनाएं
- कैलिफोर्निया में लैंडिंग से पहले विमान हादसा, 6 लोगों की मौत
- महाराष्ट्र बस हादसा : 24 शवों का हुआ सामूहिक अंतिम संस्कार, CM शिंदे ने की अनुग्रह सहायता की घोषणा
- UP : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मोटरसाइकल फिसलने से हुआ हादसा
इंदौर से जोधपुर जा रही निजी बस पलटी, 3 लोगों की मौत
Indore Jodhpur Bus Accident: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पिछली रात लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खाचरौद के थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर फरनाखेड़ी गांव के पास इंदौर से जोधपुर जा रही यह बस रात करीब साढ़े 12 बजे भारी बारिश के कारण एक मोड़ पर पलट गई।
तोमर ने बताया कि संचालक समेत 2 लोगों की बस के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई जबकि 1 अन्य घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 8 यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
