• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Panna news in hindi
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया
Last Modified: छतरपुर , शनिवार, 27 अगस्त 2016 (13:48 IST)

मध्यप्रदेश के पन्ना में भीषण विस्फोट, 2 की मौत, 2 गंभीर (वीडियो)

मध्यप्रदेश के पन्ना में भीषण विस्फोट, 2 की मौत, 2 गंभीर (वीडियो) - Panna news in hindi
छतरपुर। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक मकान में हुए ‍भीषण विस्फोट में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
घटना पन्ना जिले के जनकपुर गांव की है, जहां विस्फोट से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। बताया जाता है कि घर में भारी मात्रा में विस्फोटक रखा था। इस हादसे में 17 साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पन्ना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
बताया जाता है कि जिस मकान में विस्फोट हुआ, वहां पटाखे बनाने का काम होता था। मलबे में और भी लोगों की दबे होने की आशंका है। 
 
मध्यप्रदेश में पहले भी हुई हैं घटनाएं : मध्यप्रदेश में इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। इनमें सबसे बड़ा हादसा झाबुआ जिले के पेटलाबाद में हुआ था। सितंबर 2015 में हुए इस भीषण विस्फोट में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। यहां गोदाम में अवैध रूप से विस्फोटक रखा गया था। 
 
इसी तरह अप्रैल 2016 में दतिया में बीचोबीच शहर में पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी तरह का एक हादसा सिंगरौली जिले में बारूद की फैक्टरी में हुआ था। इसमें में भी करीब दर्जन भर लोगों की मौत हुई थी। 
ये भी पढ़ें
काले जादू की आड़ में इमाम ने किया महिला का यौन शोषण (वीडियो)