1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP : Class 7 Student Beaten Up For Chanting Jai Shri Ram Teacher Arrested

MP : जय श्रीराम कहने पर छात्र को बेरहमी से पीटा, स्कूल का शिक्षक और संचालक गिरफ्तार

Slogan of Jai Shri Ram
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में स्कूल परिसर में धार्मिक नारा लगाने पर एक 12 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर पिटाई के बाद एक निजी स्कूल के शिक्षक और निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर बुढ़ार कस्बे के ग्रीन बेल्स स्कूल की है।
 
बुढ़ार पुलिस थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षक अब्दुल वाहिद ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर कक्षा सात के एक छात्र की पिटाई कर दी।
 
उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ पुलिस से संपर्क किया।
 
जयसवाल ने बताया कि शिक्षक और स्कूल निदेशक शकील नियाजी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (समुदाय के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 500 (मानहानि) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Whatsapp पर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ सरकार ने दी चेतावनी