1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. jitu patwari named mpcc media cell chairman

जीतू पटवारी बने मप्र कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष

Jitu Patwari
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया।
 
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस का यह पद महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा के पास था।  कमलनाथ ने बुधवार को यह नियुक्ति पत्र जारी किया है। 

पटवारी इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक होने के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
अगला लेख
Lockdown में ताश खेलते हैं, कर्मचारियों का हालचाल लेते हैं उद्योगपति माहेश्वरी