biodatamaker

गीता की मुलाकात सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ से कराई

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (23:15 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के कलेक्टर कार्यालय में पाकिस्तान से भारत लाई गई मूकबधिर सुश्री गीता की मुलाकात शनिवार को सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ पुरोहित दंपति से कराई गई। गीता इंदौर के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में सवा दो वर्षों से अधिक समय से रह रही है।


इंदौर जिला कलेक्टर निशांत बरवड़े ने मुलाकात कराने की पुष्टि करते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गीता की मुलाकात सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित और उनकी पत्नी मोनिका पुरोहित से कराई गई है।

गीता इंदौर के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में सवा दो वर्षों से अधिक समय से रह रही है। मध्यप्रदेश पुलिस सहायता केंद्र के संयोजक ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया कि वे प्रारंभ से ही गीता के माता-पिता को तलाश किए जाने पर जोर देते रहे हैं। इस संबंध में वे विदेश मंत्रालय को आगामी कार्ययोजना की जानकारी दे चुके हैं।

उन्होंने संकेत दिए कि इसी तारतम्य में उनकी मुलाकात आज गीता से कराई गई है। मूकबधिरों के मानसिक व्यवहार की विशेषज्ञ श्रीमती मोनिका पुरोहित ने बताया कि गीता के मन में माता-पिता के अब तक न मिलने से निराशा है। लिहाजा उसके माता-पिता को युद्धस्तर पर तलाश किए जाने की आवश्यकता है।

श्रीमती पुरोहित ने कहा कि भरपूर प्रयास करने के बावजूद यदि गीता के माता-पिता नहीं मिलते हैं, तब इस संबंध में दिव्यांगजन को पुनर्वासित करने के लिए दो आदर्श वैज्ञानिक विधियां हैं। मूकबधिरों और अन्य दिव्यांगों के लिए समुदाय आधारित पुनर्वास और संस्थागत आधारित पुनर्वास दो आदर्श विधियां हैं।

गीता को फ़िलहाल संस्थागत आधारित पुनर्वास विधि अनुसार रखा जा रहा है। किन्तु उसके मस्तिष्क पर प्रतिकूल असर दिखाई दे रहा है। पुरोहित दंपति ने बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगजन को समाज में पुनर्वासित करने के लिए समुदाय आधारित पुनर्वास विधि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि इसके तहत दिव्यांग समाज में उठता-बैठता है और अपने आपको सामान्य महसूस करता है।

पाकिस्तान से भारत लाई गई गीता 26 अक्टूबर 2015 से यहां रह रही है। अब तक 15 से अधिक परिवारों ने उसके माता-पिता होने का दावा किया है। कई परिवारों के डीएनए नमूने भी लिए गए, लेकिन उनका मिलान गीता के डीएनए से नहीं हो सका है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख