Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. bride in bank

नोटबंदी, शादी से पहले दुल्हन पहुंची बैंक

bride in bank
नोट बंदी का असर व्यापक होने के साथ अब नाटकीय रूप भी ले रहा है। और इसी तारतम्य में एक दुल्हन नोट बदलने के लिए बैंक पहुंच गई है।
 
दरअसल बैंक पहुंची दुलहन शादी के लिए जरुरी पैसे बदलवाने के लिए बैंक पहुँच गई और अपने भाई के खाते में एक लाख 74 हजार रुपए के पुराने नोट जमा किए। इसके बाद उसने बैंक से इन पैसों को हाथोंहाथ निकाल भी लिया। 
 
जानकारी के मुताबिक दुल्हन के पास शादी खर्च के लिए पैसे नहीं थे जिसके कारण वह खुद अपने भाई को साथ लेकर बैंक पहुंची और रुपए 1 लाख 74 हज़ार अपने भाई के खाते से बदलवाए।
 
जब दुल्हन बैंक पहुँची तो स्टाफ के साथ ही आमजन स्तब्ध रह गए और बैंक अधिकारियों ने भी सहयोग कर जल्द-जल्द पैसे बदल दिए और बाद में विवाह सम्पन्न हुआ।
 
ये भी पढ़ें
44 घंटे बाद शुरू हुआ झांसी-कानपुर ट्रैक