सम्बंधित जानकारी
- आज का जोक : दो मोबाइल प्रेमियों का लेटेस्ट चुटकुला
- 3 अनपढ़ मजदूर, 1 ऐप और 15 आदिवासी लड़कियों से दुष्कर्म, कैसे तकनीक के सहारे दिया जघन्य अपराध को अंजाम
- मध्य प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, आज इन स्थानों पर लू का अलर्ट
- सीधी ने किया शर्मसार, स्कॉलरशिप का लालच देकर 7 आदिवासी लड़कियों से रेप
- मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई
MP : चाचा के शव के साथ आ रही युवती ने एंबुलेंस से लगाई छलांग, मौके पर मौत
सागर जिले के बरोदिया नौनागिर गांव हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने चाचा के शव के साथ जा रही भतीजी ने एंबुलेंस कूदकर जान दे दी। मामला सामने आने के बाद इस पर सियासी संग्राम भी छिड़ गया है। मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार का पर निशाना साधा है।
क्या था पूरा मामला : बरोदिया नौनागिर गांव में एक पुराने मामले में राजीनामा को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर राजेंद्र अहिरवार को घायल कर दिया। हमले में राजेंद्र अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद एक अन्य घायल पप्पू रजक और राजेंद्र अहिरवार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
• सागर जिले की खुरई विधानसभा के बरोदिया नोनागिर गांव में राजेन्द्र अहिरवार नामक युवक पर राजीनामा करने के दबाव में पांच लोगों द्वारा हमला किया जाता है!
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 26, 2024
• गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र का उपचार के लिए भोपाल ले जाते समय निधन हो जाता है! 26 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को…
यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र अहिरवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही रविवार को तड़के उसकी मौत हो हो गई।
चक्काजाम करना चाहती थी युवती : युवती के चाचा राजेंद्र अहिरवार पर पुराने विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने हमला किया था। इलाज के दौरान सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उन्होंने दम तोड़ दिया था। युवती चाचा का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम करना चाहती थी। उसने ड्राइवर से एंबुलेंस रोकने के लिए कहा था। वह नहीं माना तो युवती कूद गई। एजेंसियां
