सम्बंधित जानकारी
- महाशिवरात्रि: रुद्राक्ष के 1 छोटे से उपाय से दूर कर सकते हैं कुंडली के 7 दोष
- रुद्राक्ष का एक आश्चर्यजनक प्रकार गर्भ-गौरी रुद्राक्ष देता है स्वस्थ संतान का आशीर्वाद
- महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष पहनने से मिलता है मनचाहा धन, पद, प्रतिष्ठा,जानिए हर रुद्राक्ष का महत्व
- महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2022: 6 राजयोग और 7 शुभ मुहूर्त में कैसे करें शिव पूजन
- महाशिवरात्रि पर्व 2022: मुहूर्त से लेकर महत्व तक और पूजा विधि से लेकर पौराणिक तथ्य तक सब एक साथ मिलेगा यहां
सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव के कारण भोपाल इंदौर हाईवे पर लगा 40 किलोमीटर लंबा जाम, आयोजन निरस्त
भोपाल। सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव के आयोजन पर 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक इंदौर हाईवे पर 40 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सीहोर के चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसकी जानकारी कलेक्टर एसपी से लेकर पूरे प्रशासन को दी लेकिन भोपाल-इंदौर हाईवे पर ट्रैफिक लोड को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की गई थी।
सोमवार अलसुबह से ही इंदौर-भोपाल हाईवे पर वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई थी। दोपहर के समय तक हालत यह हो गई कि अमलाहा टोल से सीहोर के क्रीसेंट चौराहे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। कथा स्थल से दोनों तरफ करीब 20 किमी तक लंबा जाम लग गया। भीड़ को देखते हुए आयोजन को निरस्त कर दिया गया।
