सम्बंधित जानकारी
- MP विधानसभा चुनाव में मोदी बनाम राहुल, ‘एमपी के मन में मोदी’ थीम को राहुल गांधी पदयात्रा से देंगे चुनौती
- एमपी चुनाव में विंध्य पर BJP का फोकस, सीएम शिवराज ने जारी किया विंध्य के विकास का रोडमैप, रीवा में नड्डा की चुनावी सभा
- मध्यप्रदेश चुनाव में बागी हुए विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री और सांसद बढ़ाएंगे भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें
- केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे,सिंगरौली में BJP पर जमकर बरसे दिल्ली के मुख्यमंत्री
- MP विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी करेंगे पदयात्रा, प्रियंका गांधी की 6 मेगा रैली
प्रेमचंद गुड्डू ने छोड़ी कांग्रेस, निर्दलीय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Madhya Pradesh election news : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस से बगावत करके रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरने वाले पूर्व लोकसभा सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी। नतीजतन कुल 2.23 लाख मतदाताओं वाली इस सीट पर त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला तय हो गया है।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आलोट क्षेत्र से कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक मनोज चावला को टिकट दिया है, जबकि भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चिंतामणि मालवीय मैदान में हैं। मालवीय उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।
विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नाम वापस लेने का गुरुवार को आखिरी दिन था, लेकिन आलोट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भर चुके गुड्डू (63) ने कदम पीछे खींचने से इनकार कर दिया।
में #कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं । pic.twitter.com/Ua92CNLpTM
— Premchand Guddu (@prem_guddu) November 2, 2023
गुड्डू ने उन्हें आलोट से कांग्रेस का टिकट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं का ध्यान केवल अपने बेटों और चाटुकारों को आगे बढ़ाने पर है और उन्होंने इस धुन में टिकटों का आपसी बंटवारा करते हुए सूबे में पार्टी की बलि दे दी है।
गुड्डू, आलोट के विधायक और उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। वह प्रदेश के 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों से चंद रोज पहले अपने पुत्र अजीत बौरासी के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा के पाले में चले गए थे। हालांकि, मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार के पतन के बाद उन्होंने नवंबर 2020 में इंदौर जिले के सांवेर से उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में वापसी कर ली थी।
गुड्डू को इस उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट के हाथों 53,264 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। (भाषा)
