1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. do you take digvijaya singh seriously says jyotiraditya scindia in gwalior

MP Elections 2023 : 'क्या आप दिग्विजय सिंह को कभी गंभीरता से लेते हैं', ऐसा क्यों बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

Jyotiraditya Scindia
MP Elections 2023 : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस तंज को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे (सिंधिया) मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से ‘भाग गए’। सिंधिया ने पूछा कि ‘क्या आप दिग्विजय सिंह को गंभीरता से लेते हैं।'
 
3 साल पहले कांग्रेस छोड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता सिंधिया ने पूछा कि ‘क्या आप दिग्विजय सिंह को गंभीरता से लेते हैं?’ 
 
यहां पत्रकारों ने उनसे सिंह की टिप्पणी के बारे में पूछा कि कांग्रेस ने शिवपुरी से केपी सिंह को टिकट दिया, जबकि उसने इस क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट देने का वादा किया था, क्योंकि ऐसी उम्मीद थी कि भाजपा के उम्मीदवार के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगे।
दिग्विजय ने सोमवार को कहा कि आखिरकार सिंधिया ‘‘डरकर भाग गए’’। सत्तारूढ़ भाजपा ने अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव में तीन केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा है।
 
भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया ने 2018 में शिवपुरी से जीत हासिल की थी लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
 
इस बीच, शिवपुरी और अशोक नगर के कुछ कांग्रेस नेता यहां सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। एजेंसियां
अगला लेख
कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय की बयानबाजी, शिवराज सिंह ने दिया यह जवाब